मुक्तेश्वर से लौट रहे फरीदाबाद के पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, खुशियों का सफर मातम में बदला
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर से लौट रहे फरीदाबाद के 22 पर्यटकों और उनके परिजनों का वीकेंड ट्रिप शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में बदल गया। मल्ला रामगढ़ के लक्ष्मी खान क्षेत्र में भवाली से करीब 20 किलोमीटर पहले टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।
जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों का दल गुरुवार को फरीदाबाद से मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार सुबह सभी भवाली की ओर लौट रहे थे, तभी चालक वाहन से संतुलन खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क चौड़ी थी और किनारे मजबूत कंक्रीट पैरापिट भी बना था, लेकिन तेज रफ्तार या नियंत्रण खोने के कारण वाहन पैरापिट तोड़कर सीधे खाई में जा गिरा।
खाई गहरी और ढलानदार होने के कारण राहत अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। सबसे पहले स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए पहुंचे। बाद में पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसा इतना भीषण था कि एक पर्यटक का शव वाहन और पेड़ के बीच कई घंटों तक फंसा रहा।
हादसे के बाद एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद 108 एंबुलेंस देर से पहुंची, जबकि एक एंबुलेंस का एक्सल खराब होने से घायलों को सीएचसी रामगढ़ और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाने में भी देरी हुई, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




