Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

चमोली टनल हादसे ने उठाए बड़े सवाल, 8 महीने में दूसरी बार निर्माणाधीन सुरंग में दुर्घटना

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

चमोली की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से हुए हादसे ने एक बार फिर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सुरंग में यह आठ महीने के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना है।

इससे पहले दिसंबर 2025 में सुरंग के अंदर दो लोको ट्रॉलियों की टक्कर में कई मजदूर घायल हुए थे। अब ताजा हादसे के बाद सुरक्षा मानकों, निगरानी व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

444 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं परियोजना संचालित कर रही टीएचडीसी का कहना है कि यह घटना अचानक हुए भूगर्भीय बदलाव और पानी के साथ मलबा आने के कारण हुई। कंपनी के अनुसार राहत और बचाव के लिए सभी उपलब्ध संसाधन लगाए गए हैं।

हालांकि, इस हादसे ने यह सवाल फिर खड़ा कर दिया है कि क्या सुरंग निर्माण के दौरान संभावित भूगर्भीय जोखिमों का पर्याप्त आकलन किया गया था, क्या श्रमिकों की सुरक्षा के तय मानकों का पालन हो रहा था और दिसंबर 2025 की दुर्घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार वास्तव में लागू किए गए थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button