उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवहन निगम को झटका, वॉल्वो बस सेवाएं बाधित – पांच बसें बेड़े से बाहर, दो और होंगी बंद


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। उच्च स्तरीय यात्रा अनुभव व आधुनिक सुविधाएं देने का दावा करने वाले उत्तराखंड परिवहन निगम को उस समय बड़ा झटका लगा जब वॉल्वो सेवा की 5 प्रमुख बसें सोमवार को उसके बेड़े से बाहर ही हो गईं। इनमें 4 बसें देहरादून-दिल्ली और 1 बस देहरादून-पांवटा-चंडीगढ़ रूट की थीं। वहीं अगस्त के पहले सप्ताह में 2 और वॉल्वो बसें संचालन से बाहर हो जाएंगी।

नई वॉल्वो का अनुबंध अब तक अधर में

वर्तमान में निगम के पास कुल 33 वॉल्वो बसें ही थीं, जिनमें से अब केवल 23 वॉल्वो दिल्ली रूट पर ही बची हैं। स्थिति यह है कि निगम ने अब तक नई वॉल्वो के अनुबंध की कोई ठोस तैयारी ही नहीं की है। राजस्व के लिहाज से सबसे फायदेमंद दिल्ली रूट पर बसें नॉन-स्टॉप चलती हैं और यात्रियों के बीच इनकी भारी मांग भी रहती है।

बीएस-4 और बीएस-6 का फासला बना समस्या

गौरतलब है कि दिल्ली में बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध के चलते निगम की कई वॉल्वो बसों का संचालन पहले भी ठप भी हो चुका है। वर्तमान में निगम के पास सिर्फ 12 वॉल्वो बीएस-6 मानक की हैं, बाकी बीएस-4 श्रेणी की हैं, जिनका भविष्य अनिश्चित ही है।

अनुबंध समाप्त, यात्रियों को परेशानी तय

3 अगस्त को 2 और बसों का अनुबंध खत्म हो जाएगा, जिससे कुल 7 वॉल्वो बसें बेड़े से बाहर हो जाएंगी। इससे विशेषकर उच्च मध्यम वर्ग व नियमित दिल्ली यात्रियों को असुविधा भी झेलनी पड़ेगी।

इस समय हटाई गई बसें:

  • देहरादून-दिल्ली:
    • सुबह 8:30 बजे
    • सुबह 10:30 बजे
    • सुबह 11:30 बजे
    • शाम 5:00 बजे
  • देहरादून-चंडीगढ़:
    • दोपहर 12:30 बजे

3 अगस्त से हटने वाली वॉल्वो:

  • देहरादून-दिल्ली:
    • सुबह 9:30 बजे
    • रात 11:30 बजे

निगम का दावा – नई वॉल्वो पर विचार

ग्रामीण डिपो के एजीएम राजीव गुप्ता ने कहा कि

नई वॉल्वो बसों के लिए अनुबंध की तैयारी मुख्यालय स्तर पर भी की जा रही है। हालांकि, यात्रियों को तब तक सेवा में कटौती का सामना भी करना पड़ेगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button