रुड़की में शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
रुड़की: सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक अमन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, अमन अपनी कैंटीन बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर हंगामा और घेराव किया। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की तलाश में इलाके में कांबिंग की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




