Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

रुड़की में चार बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत, छह घायल

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

रुड़की में पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, चारों बाइक कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान उनकी आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पिरान कलियर और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अयान निवासी बिझोली, 24 वर्षीय राजू और 18 वर्षीय राजीव निवासी रहमतपुर के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल आदित्य चंद्रा निवासी खंजरपुर को एम्स रेफर किया गया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चारों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर की बात सामने आई है। हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button