उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

पूर्व सीएम हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं संग प्रदेश प्रभारी की बैठक, 2 सीटों पर होने हैं प्रत्याशी घोषित


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी बैठक की। पूर्व सीएम हरीश रावत, करन माहरा, यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह इस दौरान बैठक में मौजूद रहे। पार्टी को उत्तराखंड की 2 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने की है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गढ़वाल, टिहरी व अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच भी फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला व अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें गोदियाल व गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा इस बार तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी थी। 2 बार के विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर अब कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है। जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 और 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया। उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती भी है। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा पर दांव को लगाया है। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद भी चुने गए थे। जबकि साल 2014 और साल 2019 के चुनाव में उन्हें हार भी मिली। बीजेपी की तुलना में कांग्रेस प्रचार में पिछड़ रही है। हरिद्वार संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रचार के लिए मोर्चा भी संभाल लिया है। उधर, गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी भी प्रचार में अब उतर गए हैं, लेकिन कांग्रेस में हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति ही नहीं बन रही है। आपसी खींचतान के कारण केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों सीटों पर टिकट को प्रतीक्षा में ही रख दिया है। हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा इस बात पर अड़े हैं कि यहां से हरीश रावत खुद चुनाव लड़े या फिर उन्हें ही मौका दिया जाए। नैनीताल सीट पर कई दावेदार होने से आपसी खींचतान भी चल रही है। यहां से यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत और प्रकाश जोशी के नामों की चर्चा है। इन नामों में यशपाल आर्य के नाम पर तकरीबन सहमति ही है, पर आर्य चुनाव लड़ने के इच्छुक ही नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी में एक बड़ा वर्ग नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट के जातीय समीकरण के हिसाब से आर्य को मजबूत प्रत्याशी के तौर पर भी देख रहा है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button