अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सख्त सजा दिलाने और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भानियावाला तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंककर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में यूकेडी नेता संजय चौधरी, एसडीएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममगाई सहित अन्य नेताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

यूकेडी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।