नियमों का उल्लंघन करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: नियमों का उल्लंघन करने वालों को दून पुलिस ने सख्त संदेश भी दिया है। राजधानी में सार्वजनिक जगहों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने व हुड़दंग करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर ही की गई, जिसमें 4 युवक एक ही मोटरसाइकिल पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाते और शोर-शराबा करते दिखाई दे रहे थे। एसएसपी देहरादून ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
वीडियो की जांच में यह सामने आया कि घटना Pacific Golf परिसर के भीतर हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी युवकों की पहचान की और उन्हें थाने लाकर उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी की। वीडियो में दिख रही मोटरसाइकिल (UK 07 TD 3771 रॉयल एनफील्ड बुलेट) को भी सीज कर लिया गया।
हिरासत में लिए गए युवकों का विवरण:
- फरहाद, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली
- अयान वेग, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली
- अरसलान वेग, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली
- रणविजय सिंह, दून विहार, जाखन, राजपुर, देहरादून
दून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की खतरनाक गतिविधियों से दूर ही रहें, क्योंकि ये न सिर्फ स्वयं के बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।




