उत्तराखंडक्राइम

भीख मंगवाने के लिए किया था 3 वर्ष की मासूम का अपहरण, हरकी पैड़ी में गंगा स्नान के लिए आया था परिवार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरकी पैड़ी क्षेत्र से 3 वर्ष की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शामली के आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी ने भीख मंगवाने के लिए 3 वर्ष की बच्ची का अपहरण किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भी भेज दिया गया है। जबकि बच्ची परिजनों के सुरक्षित सुपुर्द कर दी गई है। मासूम को सकुशल पाकर माता-पिता के आँखें से आंसू छलक गए। परिजनों ने पुलिस का आभार भी जताया।

 

महेंद्र पुत्र यादराम निवासी मंडी निकट आलम सराय थाना देहात जिला संभल यूपी 30 मार्च को परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में आए थे। नाईसोता घाट के पास से उनकी 3 वर्षीय पुत्री ज्योति अचानक गायब हो गई। तलाश करने पर कुछ पता न चलने पर पुलिस को जानकारी भी दी थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक संदिग्ध मासूम को कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए भी दिखा था। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर शामली की बस में आरोपी सवार होता भी दिखा।

 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए बच्ची को ढूंढकर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए थे। एसएसपी के अनुसार 2 टीमें भी गठित की गई। एक टीम मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और एक रुड़की की तरफ तलाश में जुटी थीं।

 

खोजबीन करते हुए बीते शुक्रवार की रात रुड़की तहसील गेट के पास से आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम हाथी करौंदा थाना बावरी जिला शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार भी कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 3 वर्ष की मासूम को भी बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आज शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया गया है।

 

इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पूछताछ में कबूला है कि उसने 3 वर्षी बच्ची का अपहरण उससे भीख मंगवाने के लिए किया था। क्योंकि बच्चों को देखकर लोग आसानी से भीख भी दे देते है। मुकदमे में धारा 363 एक की बढ़ोतरी भी कर दी गई है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button