अटल स्मृति सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन और नेतृत्व को किया याद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व को याद भी किया। मंत्री जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय, सैनिकों के सम्मान, वन रैंक वन पेंशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी उपलब्धियों का स्मरण भी कराया। मंत्री ने कहा कि अटल जी के लिए सुशासन केवल नीतियां नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा हुआ विचार भी था। उन्होंने सभी से अटल जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर पारदर्शी व जन-केंद्रित शासन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा समेत अनेक वरिष्ठ नेता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




