मन की बात में पीएम मोदी ने माणा की पूर्णिमा देवी का किया जिक्र, जनगणना कार्य की बताई मिसाल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश में चल रही जनगणना का जिक्र करते हुए उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्रों में हो रहे जनगणना कार्य की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत देश के प्रथम गांव माणा से हुई, जहां सबसे पहले 83 वर्षीय पूर्णिमा देवी की जनगणना की गई। प्रधानमंत्री ने जनगणना को हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व बताया।
सीमांत गांव माणा की रहने वाली 83 वर्षीय पूर्णिमा देवी उम्र के इस पड़ाव में भी स्वरोजगार से जुड़ी हुई हैं। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान वह गांव के पांडव चौक के पास दुकान लगाती हैं, जहां स्थानीय उत्पाद फरण, ग्रीन टी और ऊनी सामान बेचती हैं। उनकी यह पहल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वरोजगार की मिसाल भी पेश कर रही है।
पूर्णिमा देवी के तीन बेटे हैं। उनके एक बेटे केदार सिंह रावत आईटीबीपी से सेवानिवृत्त होने के बाद देहरादून में नौकरी कर रहे हैं। दूसरे बेटे नंदन सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं, जबकि तीसरे बेटे कुमेर सिंह रावत एक ट्रेकिंग संस्था का संचालन करते हैं।
ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि माणा गांव में बुजुर्ग महिलाएं भी स्वरोजगार से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा को देश का प्रथम गांव घोषित किया था। ग्राम प्रधान के अनुसार, प्रधानमंत्री की प्रेरणा से गांव के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिली है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




