अंकिता भंडारी केस: पीएम और सीएम के डीपफेक वीडियो बनाने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एआई का दुरुपयोग: पीएम और सीएम के डीपफेक वीडियो और सोशल मीडिया पर अश्लीलता के मामले में दो मुकदमे दर्ज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के डीपफेक वीडियो बनाने के मामले में एक और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने के मामले में 2 अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए हैं। दोनों मामले साइबर क्राइम थाने में दर्ज भी हुए हैं।
सहस्त्रधारा रोड निवासी रोहित ने पुलिस को शिकायत दी कि सुमित्रा भुल्लर नामक फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से एआई व डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर पीएम व सीएम के चेहरे और आवाज की हूबहू नकल तैयार की गई। इस फर्जी वीडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े तथ्यहीन व आपत्तिजनक बयान दिखाए गए।
वहीं ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी संजय राणा ने शिकायत की कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर ग्रोक एआई के माध्यम से अश्लील और कानून विरोधी सामग्री भी फैलाई जा रही है। संजय ने अपनी जांच में पाया कि सामान्य कपड़ों में फोटो अपलोड करने पर तुरंत अश्लील फोटो भी तैयार हो गई, जिसका स्क्रीनशॉट पुलिस को साक्ष्य के तौर पर भी दिया गया।
एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि दोनों मामलों की जांच विशेषज्ञ टीम को सौंपी भी गई है। जांच पूरी होने के बाद एआई तकनीक का दुरुपयोग करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




