सितारगंज में बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
खटीमा/उधम सिंह नगर: सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग की घटना भी सामने आई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया, जबकि 3 अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार भरौनी मार्ग पर बाइक सवार अरुण सिंह राणा को बदमाशों ने तलवार दिखाकर रोक लिया और धमकी देते हुए उसकी बाइक ही लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में 2 राउंड फायर किए। इस दौरान आरोपी खेतों की ओर भाग निकले, हालांकि पुलिस ने गुरमीत सिंह के पिता मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है। बी एस धौनी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कॉम्बिंग अभियान भी चला रही हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




