जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन तेज: किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सोनार गांव में सुरक्षाबलों ने आज सोमवार सुबह आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया। रविवार रात अंधेरा व दुर्गम इलाके के कारण अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार को छात्रू क्षेत्र के सुदूर-सिंहपोरा के पास आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड हमला भी किया, जिसमें सेना के 8 जवान घायल हो गए। चोटें अधिकांशतः छर्रों से आईं। सोमवार तड़के सेना, पुलिस व अर्धसैनिक बलों की कई टीमें इलाके में तैनात की गई हैं। आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में कड़ा घेरा भी बनाया गया है और ड्रोन व खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी भी जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 से 3 आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। इस अभियान को ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ नाम दिया गया है और यह जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाया भी जा रहा है।
आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए पूरे जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को और भी तेज कर दिया है। खुफिया इनपुट में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर इलाके में और आतंकियों को भेजने की कोशिश भी कर रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




