बड़े आयोजनों से पहले चमोली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर खास फोकस
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चमोली जनपद में आगामी विधानसभा सत्र, औली विंटर कार्निवाल व महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर भी आ गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने जिलास्तरीय अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा भी लिया।
बैठक में महाशिवरात्रि के दौरान प्रमुख शिवालयों व मंदिर परिसरों में लगने वाले मेलों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं औली में होने वाले विंटर कार्निवाल को लेकर सुरक्षा, यातायात व पार्किंग व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को औली में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने व बर्फ से ढकी सड़कों को सुचारु रखने के लिए लोक निर्माण विभाग से समन्वय बनाए रखने को भी कहा गया।
इसके साथ ही इस माह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। सत्र के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल के आवास व संचार व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की योजना पर भी चर्चा हुई, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था भी न हो।
एसपी ने थाना प्रभारियों को लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच पूरी करने, बैंक व वाहन चेकिंग अभियान नियमित रखने और सभी आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




