उत्तरकाशी और नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कर सघन तलाशी शुरू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तरकाशी व नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों स्थानों पर कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराकर सघन जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
उत्तरकाशी में नगर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि जिला न्यायालय को एक ईमेल के जरिए परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना भी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया व तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया।
वहीं नैनीताल में भी न्यायालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत परिसर में आरडीएक्स व आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया। मेल में यह भी कहा गया कि करीब 12:15 बजे विस्फोट भी हो सकता है। इस सूचना के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।
ईमेल अज्ञात आईडी से भेजा गया था, जिसमें ईडब्ल्यूएस आरक्षण का जिक्र करने के साथ ही प्रतिबंधित संगठन लिट्टे व पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच भी कर रही हैं और इसे शरारती तत्वों की हरकत होने की आशंका से भी इनकार भी नहीं किया जा रहा है।
धमकी मिलने के बाद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीमों ने न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल भेजने वाले की पहचान व लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




