प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दो वरिष्ठ नौकरशाहों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और प्रधान सचिव (वित्त) कृष्ण कुमार शामिल हैं।
ईडी ने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को 26 नवंबर को जालंधर स्थित केंद्रीय एजेंसी के जोनल कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रधान सचिव (वित्त) कृष्ण कुमार को भी अगले सप्ताह पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है।
ईडी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों और वित्तीय लेनदेन को लेकर उनसे जानकारी हासिल करेगी।
