उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
महंगाई के विरोध में प्रेमनगर चौराहे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस व प्रेमनगर व्यापार मंडल ने प्रेमनगर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस नेता रितेश छेत्री, राजेश शर्मा व राजीव पुंज ने किया। नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता, खासकर महिलाएं व छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत भी बढ़ रही है, जिसका असर बाजार व रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कीमतों में कमी नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन भी किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740