दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा, भूकंप की तीव्रता 6.1
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
भूकंप का केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा, भूकंप की तीव्रता 6.1
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके
दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार दोपहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके का अहसास होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर की ओर भागने लगे। ऑफिसों में काम कर रहे कर्मचारी भी कामकाज छोड़कर ऑफिस की इमारतों से बाहर आ गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर आज के भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा बताया जा रहा है। अभी तक कहीं से भी जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में महसूस किए गए है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन में काफी नीचे था और इसी वजह से इसके असर कम महसूस किया गया।




