देहरादून: गणेश जोशी से आज शुक्रवार को उनके आवास पर पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान हरबर्टपुर क्षेत्र की भूमि से जुड़े मामलों को लेकर समस्याएं भी सामने रखी गईं।

प्रतिनिधिमंडल ने भूमि के क्रय-विक्रय, उपयोग व पूर्ण भूस्वामित्व अधिकार दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की। इस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि

पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित भी किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।