पिथौरागढ़: प्रेम प्रसंग में चोरी, युवती ने प्रेमी संग मिलकर नानी के गहने बेचे, कार खरीदी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
पिथौरागढ़ के बीसाबजेड़ गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला भी सामने आया है, जहां 19 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मामी के सोने के गहने चोरी कर लिए और उन्हें बेचकर सेकेंड हैंड कार भी खरीद ली।
पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहू की अलमारी से मंगलसूत्र, झुमके, नथ व मांग टीका सहित सोने के आभूषण भी चोरी हो गए हैं। शक के आधार पर जांच शुरू की गई तो मामला नातिन पर ही आकर टिक गया।
जांच में सामने आया कि युवती का खटीमा निवासी अमित बोरा से करीब 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची व गहने बेचकर मिले पैसों से एक पुरानी अल्टो कार खरीद ली।
जाजरदेवल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया और चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण इसे भरोसे व रिश्तों को तोड़ने वाला मामला बता रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




