टपकेश्वर मंदिर में गणेश जोशी ने की पूजा-अर्चना, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।
गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन व जनकल्याण के क्षेत्र में कई नए कीर्तिमान स्थापित भी किए हैं। उन्होंने इसे 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास व समर्थन का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत अभियान व वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धियां भी हैं। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




