उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के चुनाव कार्यालय में आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियो की पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

दिल्ली में सातों लोकसभा सीट भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी और दुगने अंतर से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की होगी हार - गणेश जोशी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नई दिल्ली। काबीना मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी के चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व में कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान बैठक में संगठनात्मक विषयों आगामी चुनावी कार्ययोजना और रणनीतियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी प्रभारी विष्णु मित्तल भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा शीघ्र ही केंद्रीय नेतृत्व की जनसभा लोकसभा क्षेत्र में की जाएगी। उन्होंने कहा शीघ्र ही सभी मोर्चों के सम्मलेन और शक्तिकेंद्रो पर नुक्कड़ सभाएं की जायेगी। उन्होंने कहा 12 मई से पर्ची वितरण कार्यक्रम शुरुवात की जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा की प्रचण्ड विजयी के लिए मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी को देशभर में अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा आज पूरा देश मोदीमय और राममय है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज मुकाबला राम भक्तो और राम विरोधियों के बीच में है। मंत्री ने कहा आज मुकाबला राष्ट्र भक्त और देश द्रोहियों में है। उन्होंने कहा यही वो कन्हैया है, जिसने जेएनयू में कहा था भारत तेरे टुकड़े होंगे। मंत्री ने कहा दिल्ली के लोगों की यादाश्त कमजोर नहीं है। दिल्ली की जनता कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा देश की राजधानी दिल्ली में सातों की सातों लोकसभा सीटें भाजपा बड़े अंतर से जीतने वाली है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार जिनको पिछले चुनाव में चार लाख बीस हजार मतों से भाजपा के प्रत्याशी ने हराया था। मनोज तिवारी उस रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं, और दुगने अंतर से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हारने वाला है। इस अवसर सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी अपने सुझाव दिए और प्रभारी विष्णु मित्तल ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल, विधानसभा प्रभारी देवेश भारद्वाज, राजा इकबाल,अनुराग सिंह चंदेल, दीपक त्यागी, अनिल चौधरी, अजय शर्मा, अनुराग सिंह चंदेल, लोकसभा विस्तारक अमित मिश्रा, देवेंद्र चौधरी, प्रताप सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button