उत्तराखंडक्राइम

नगरासू गुरुद्वारा मामला: 36 घंटे के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन की निगरानी जारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुद्रप्रयाग: जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून को हुए विवाद के बाद शुरू हुआ तनाव अब धीरे-धीरे नियंत्रण में भी आता दिख रहा है। लगभग 36 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद आज सोमवार सुबह दो निहंग सिख नीचे उतर आए, जबकि अभी भी 5 निहंग गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर मौजूद हैं।

प्रशासन के अनुसार, यह मामला आपसी विवाद का है, जिस पर पुलिस व प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा व एसपी निहारिका तोमर मौके पर डटे हुए हैं और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश भी की जा रही है।

घटना के दौरान स्थिति को देखते हुए एहतियातन इंटरनेट सेवाएं कुछ समय के लिए बंद भी की गई थीं, जिन्हें अब फिर से बहाल भी कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।

विवाद के दौरान कुछ निहंगों द्वारा पथराव की भी घटना सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए आईटीबीपी को तैनात भी किया गया। प्रशासन का कहना है कि बातचीत व समझाइश के जरिए स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की दिशा में प्रयास भी जारी हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गुरुद्वारे के अंदर लंगर व धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में भी है। पुलिस अधीक्षक ने भी बताया कि यह विवाद किसी बड़ी हिंसा या नुकसान में नहीं बदला व समय रहते हालात संभाल लिए गए।

प्रशासन ने इसे पूरी तरह आपसी विवाद बताते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए निगरानी व सूचना तंत्र को और मजबूत भी किया जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button