Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सितंबर की शुरुआत भी भारी बारिश के साथ, 172 सड़कें बंद

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में सितंबर के पहले सप्ताह में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 सितंबर को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश के दौर की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

भारी बारिश के चलते प्रदेश में दो एनएच समेत 172 सड़कें बंद हैं। नैनीताल में सबसे ज्यादा 40, अल्मोड़ा में 23, चमोली में 17, देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में 15-15, जबकि अन्य जिलों में भी कई मार्ग बंद हैं। सड़कों के बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटे में सितारगंज में सबसे ज्यादा 180 एमएम बारिश दर्ज की गई। चोरगलिया में 154, मालदेवता में 133, अल्मोड़ा में 107, चंपावत में 105 और देवलथल में 90 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

वहीं, अप्रैल से अब तक प्रदेश में आपदा के कारण 54 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 10 मौतें वन्यजीवों के हमले से हुई हैं। आपदाओं में 49 लोग घायल हुए हैं, जबकि 1239 भवन आंशिक और 68 भवन अधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 23 भवन पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button