Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

रक्षाबंधन से पहले पत्नी की हत्या, जिस हाथ पर राखी बंधनी थी उसी हाथ से भाई ने लिखाई FIR

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

देहरादून के मोहिनी रोड स्थित 4/4 में सोनू पाल की हत्या के मामले में उसके भाई समरजीत ने पति रामजी पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। समरजीत का आरोप है कि रामजी शराब का आदी था और आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। रक्षाबंधन पर जिस हाथ में बहन राखी बांधने वाली थी, उसी हाथ से भाई को उसकी हत्या की तहरीर लिखनी पड़ी।

तहरीर के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अयोध्या निवासी 38 वर्षीय रामजी पाल बच्चों को स्कूल छोड़कर मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में घर लौटा। इसी दौरान पत्नी सोनू पाल से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में रामजी ने कमरे के पास रखे धारदार पाठल से सोनू के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के भाई ने बताया कि सोनू लंबे समय से पति के व्यवहार से परेशान थी। शराब पीने के बाद रामजी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और परिवार के विवाद को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि रामजी ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली।

सीओ डालनवाला नितिन लोहानी ने बताया कि सोनू पाल के बड़े भाई की तहरीर पर रामजी पाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दंपती के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद और मारपीट की घटनाओं के साथ तहरीर में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले हुई इस वारदात ने सोनू के मायके वालों को झकझोर दिया। जिस भाई को बहन से अपनी कलाई पर राखी बंधवाने का इंतजार था, उसे उसकी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचना पड़ा।

समरजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर देहरादून में ही सोनू का अंतिम संस्कार किया गया। सोनू के बच्चे फिलहाल उनके साथ हैं और परिजन उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button