मिलाद जुलूस में कथित भड़काऊ बयान पर मौलाना मुफ्ती मुजीब हिरासत में, FIR दर्ज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
रुद्रपुर में बुधवार को निकाले गए मिलाद के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर हुई सभा में कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने के मामले में पुलिस ने मौलाना मुफ्ती मुजीब को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जुलूस के दौरान दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की। पुलिस बयान और वीडियो के पूरे संदर्भ की जांच कर रही है। साथ ही जुलूस से जुड़े संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि जुलूस में शामिल प्रबंधक कमेटी और अन्य सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद रामपुर के दरियाल निवासी मुफ्ती मुजीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। सीओ विभव सैनी ने स्पष्ट कहा कि भड़काऊ भाषण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




