उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
कालसी थाना क्षेत्र के लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में दिल्ली, नोएडा और वाराणसी निवासी पांच पर्यटक सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।
हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
कोतवाली प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि घायलों में दिल्ली निवासी रोहन कुमार, रोहिणी निवासी अभिषेक दुबे, नोएडा निवासी अभिषेक, वाराणसी निवासी शिवानी सिंह और प्रिंस राज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731