Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी राखी, शाम को सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

रक्षाबंधन के दिन जिन बहनों की कलाई पर भाइयों ने राखी बंधवाई थी, उन्हें क्या पता था कि कुछ ही घंटों बाद वही भाई उनसे हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे। सुबह बहनों से राखी बंधवाकर जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देने वाले दो चचेरे भाई शुभम और ऋषभ शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुनिया छोड़ गए। भद्रकाली के समीप हुए बस हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए और रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।

शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही एक बस भद्रकाली मोड़ के समीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर बैठे शुभम (26) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट और ऋषभ (34) पुत्र विक्रम सिंह बिष्ट, निवासी गली नंबर-6, गणेश विहार, गंगानगर, ऋषिकेश, बस की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। रक्षाबंधन का दिन दोनों परिवारों के लिए सुबह तक खुशियों से भरा था। घर में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी परंपरा निभाते हुए बहनों की रक्षा का वचन दिया और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शाम होते-होते घर की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। जिन बहनों ने सुबह भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन की कामना की थी, उन्हें रात में उनके निधन की खबर मिली।

राखी के धागे से लिया गया वह रक्षा का वचन कुछ ही घंटों में ऐसी दर्दनाक याद बन गया, जिसे दोनों परिवार जीवनभर अपने सीने में लेकर चलेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button