गोपेश्वर में एक घंटे की तेज बारिश से सड़कें बनीं गदेरा, होटल और दुकानों में घुसा पानी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
गोपेश्वर में शनिवार को करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के बाद तेज बहाव के साथ बहने लगा और देखते ही देखते कई सड़कें गदेरे में तब्दील हो गईं। इस दौरान एक होटल और दो दुकानों में गंदा पानी घुस गया।
तेज बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों को संभलकर निकलना पड़ा। अचानक हुई बारिश से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बारिश थमने और पानी की निकासी होने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
वहीं, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम विभाग ने शनिवार को तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है और सप्ताहभर बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




