Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बढ़ी हिमनद झीलों की संख्या, 12 साल में क्षेत्रफल भी 8.1% बढ़ा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में बीते 12 वर्षों के दौरान हिमनद झीलों के स्वरूप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में न केवल हिमनद झीलों की संख्या बढ़ी है, बल्कि इनके क्षेत्रफल में भी विस्तार हुआ है। इस संबंध में वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने जानकारी जुटाई है।

संस्थान ने उत्तराखंड में 2013 से 2025 के बीच हिमनद झीलों की संख्या और उनमें हुए बदलाव का अध्ययन किया। इसमें मोरेन डैम लेक, आइस डैम लेक, ग्लेशियर इरोजन लेक और अदर ग्लेशियर लेक को शामिल किया गया। इसके साथ ही संबंधित वर्षों में इन झीलों के क्षेत्रफल में हुए बदलाव का भी ब्योरा जुटाया गया।

अध्ययन के अनुसार, उत्तराखंड में वर्ष 2013 में हिमनद झीलों की संख्या 1266 थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 1290 हो गई। यानी 12 वर्षों में झीलों की संख्या में 24 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें अदर मोरेन डैम लेक की संख्या सबसे अधिक बढ़ी है। वर्ष 2013 में इनकी संख्या 218 थी, जो 2025 में बढ़कर 287 हो गई। वहीं ग्लेशियर इरोजन लेक की संख्या भी 77 से बढ़कर 164 हो गई है।

हिमनद झीलों के क्षेत्रफल में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2013 में इन झीलों का कुल क्षेत्रफल 75,94,871 वर्ग मीटर था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 82,12,630 वर्ग मीटर हो गया।

वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मनीष मेहता के अनुसार, हिमनद झीलों की संख्या में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसमें करीब 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन झीलों के क्षेत्रफल में 8.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि, राज्य में सुप्रा ग्लेशियर लेक, यानी ग्लेशियर की सतह पर बनने वाली झीलों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2013 में इनकी संख्या 809 थी, जो 2025 में घटकर 685 रह गई है।

वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने उत्तराखंड में 13 सबसे अधिक संवेदनशील हिमनद झीलों को चिह्नित किया है। ये झीलें चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में स्थित हैं।

कुल मिलाकर, बीते 12 वर्षों में उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में हिमनद झीलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन उनके क्षेत्रफल में अपेक्षाकृत ज्यादा विस्तार दर्ज किया गया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button