देहरादून-मसूरी मार्ग पर गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव, रेस्क्यू कर निकाला गया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास मंगलवार सुबह सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव नदी के समीप पड़ा था, जबकि सड़क पर एक कार खड़ी मिली।
सूचना मिलते ही कोल्हूखेत चौकी प्रभारी पंकज महिपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान क्रॉस रोड, देहरादून निवासी अजय कुमार कोहली के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, अजय सुबह करीब सात बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। वह देहरादून में व्यापारी थे।
पुलिस को कार के अंदर से शराब की आधी बोतल, पर्स और मोबाइल फोन मिला। शव गहरी खाई में होने के कारण एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को बुलाया गया। दोनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
मौके पर फील्ड यूनिट और एंबुलेंस की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




