माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हें पर्वतारोहियों से मिले CM धामी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हें पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी फतह करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को दर्शाता है।
सीएम धामी ने कहा कि दोनों बच्चों ने अपनी उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा और साहस की कोई कमी नहीं है। पर्वतारोहण, खेल और साहसिक गतिविधियों में युवा लगातार प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




