उत्तराखंड

पुरोला मोरी ब्लाक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, 14 से 15 मकान आग से क्षतिग्रस्त; 5 लोग झुलसे


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पुरोला मोरी ब्लाक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड हो गया। लगभग 14 से 15 मकान आग से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। क्षति की स्थिति का निरीक्षण एवं आग को पूर्ण रूप से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग फायर सर्विस तथा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं, आग बुझाने में पांच लोग झुलसे भी हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलिकॉप्टर भेजे जाने के लिए सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है। ग्राम प्रधान सालरा द्वारा इस सम्बंध में सूचना दिए जाने के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी मौके के लिए रवाना की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में पानी नहीं है। इसके अलावा नेटवर्क की सुविधा भी नहीं है। पानी करीब आधा किमी दूर है। इस कारण आग पर काबू पाने में समय लग रहा है। आग की जद में अन्य आवासीय घरों के आने का भी खतरा बना हुआ है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button