राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन में एक प्रेरणादायक मुलाकात
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। ये मैच राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट पर हुआ। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है। इस समय बैडमिंटन में महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। साइना नेहवाल सहित पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के तहत व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।




