देहरादून में व्यापारियों ने 12 बजे तक सभी दुकानें रखी बंद, क्या था पूरा मामला
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देहरादून में आज बुधवार को दो घंटे पेट्रोल पंप और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है। सोमवार को देहरादून पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने आयल कंपनी व जिला पूर्ति कार्यालय को पत्र भेजकर पेट्रोल पंप बंद करने की सूचना दी।
देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया की बीते सोमवार को व्यापारियों की प्रतिष्ठान बंद को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल पंप व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला दिया।
सभी संगठन गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे।
दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी संख्या में इस रैली में सम्मिलित व्यापारी राष्ट्रपति को ज्ञापन देने मोन आक्रोश के साथ गांधी पार्क से डीएम कार्यालय के लिए निकले हैं।
महामंत्री सुनील मैसोन ने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंसक घटनाओं की फोटो व वीडियो के माध्यम से अत्याचार दिखाई दे रहा है, जिसमे किस तरह से हमारी मां और बहनों व व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को उजाड़ा जा रहा है। उसके विरोध में आक्रोश रैली में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के समस्त पदअधिकारी गण व व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल है। पत्र में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार से समन्वय बनाने की मांग की गई है।




