चकाचौंध वाली लाइटें लगें 35 वाहनों के वाहन चालकों पर की गयी चालानी कार्यवाही
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी चैकिंग कर रात्रि में वाहनों पर अनाधिकृत फ्लैशर लाइट (चकाचौंध वाली लाइटें) लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया।
बता दें कि चकाचौंध वाली लाईटें सामने वाले वाहन चालकों की आँखों में सीधी पड़ती है जिस कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके चलते बीते शुक्रवार की शाम से लेकर रात्रि तक जनपद के समस्त थाना और यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैशर लाईट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के के निर्देश दिए गए साथ हि उनके वाहनों से फ्लैशर लाइट्स को भी हटाने के निर्देश दिए है, अब तक जनपद पुलिस के द्वारा करीब 103 फ्लैशर लाईट लगे वाहनों के वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।




