उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन 23 फरवरी 2025 को दून विश्वविद्यालय सभागार, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशू धूलिया ने भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में न्यायाधीशों से लंबित वादों का प्राथमिकता पर निस्तारण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।
न्यायमूर्ति धूलिया ने न्यायाधीशों से आग्रह किया कि वे न्यायिक प्रक्रिया को बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढालें और मामलों के समाधान में जल्दबाजी को प्राथमिकता दें। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायाधीशों को केवल विधिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि समाज के अन्य पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेन्दर और वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने न्यायाधीशों से त्वरित न्याय प्रदान करने की आवश्यकता और न्यायिक अधिकारियों के लिए बेहतर संसाधनों की बात की।
इस अवसर पर, एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा सामना की जा रही समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया और न्यायिक अधिकारियों के आवास, कर्मचारियों की कमी, सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम का समापन एसोसिएशन के महासचिव राजू कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।





ddohfh