Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे राम सिंह कैड़ा का जोरदार स्वागत भी किया गया। लामाचौड़ से भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन भी किया।
इस मौके पर कैड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि मंत्री पद उनके लिए सेवा का अवसर है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने को प्राथमिकता भी बताया।
हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण व जलागम प्रबंधन जैसे अहम विभाग भी सौंपे गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740