educationउत्तराखंड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी भर्ती की दूसरी सूची जारी की, 1300 से अधिक पदों पर चयन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने मंगलवार को एलटी (लैक्चरर ट्रेनी) भर्ती के लिए दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले करीब 1300 पदों के लिए सूची जारी की गई थी, और अब बाकी बचे पदों के लिए यह नई सूची भी जारी की गई है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि एलटी भर्ती परीक्षा पिछले वर्ष 18 अगस्त को आयोजित की गई थी, और पहली सूची जनवरी में प्रकाशित की गई थी।

इस नई सूची में विभिन्न विषयों के लिए शिक्षक चयनित हुए हैं, जिनमें एलटी हिंदी के 26, एलटी सामान्य के 4, एलटी अंग्रेजी के 7, एलटी ड्राइंग के 6, एलटी मैथ्स के 4, एलटी फिजिकल के 6 और एलटी म्यूजिक के 1 शिक्षक शामिल हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर पूरी सूची भी देख सकते हैं।

प्रयोगशाला सहायक भर्ती का संशोधित पाठ्यक्रम भी जारी

इसके अलावा, आयोग ने प्रयोगशाला सहायक (रसायन), मशरूम पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान), प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विभाग), पशुपालन विभाग और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का संशोधित पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट से नया पाठ्यक्रम देख कर अपनी तैयारी को मजबूत करें।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button