उत्तराखंडवायरल न्यूज़

उत्तराखंड में बिजली के नए नियम लागू, प्रीपेड मीटर से मिलेगी राहत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में प्रीपेड मीटर लगाने के बाद बिजली के दाम तीन हिस्सों में बंट जाएंगे। दिन, शाम और रात की बिजली के दाम अलग-अलग वसूल किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दिन में बिजली सस्ती हो जायेगी लेकिन वहीं, रात को सबसे महंगी मिलेगी।

 

वहीं, प्रदेशभर में 16 लाख घरों पर प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। यूपीसीएल मुख्यालय में इसके कंट्रोल रूम स्थापित हो चुके हैं। ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम अंतिम चरण में है। इस बीच उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर ये है कि उन्हें पूरे 24 घंटे का बिजली का दाम एक जैसा ही नहीं देना होगा। चूंकि दिन में यूपीसीएल सौर ऊर्जा खरीदता है जो कि दो से ढाई रुपये प्रति यूनिट मिलती है। लिहाजा दिन में उपभोक्ताओं को इसी हिसाब से सस्ती बिजली मिलेगी।

 

रात को बिजली के दाम महंगे होंगे। खास बात यह होगी कि आप किस घंटे में कितने बिजली इस्तेमाल कर रहे हो, उसके दाम अलग-अलग लगेंगे। कपड़े धोने से लेकर खेत में सिंचाई जैसे जो भी काम होंगे, वह उपभोक्ता दिन में सस्ती बिजली में कर सकेगा और शाम को खर्च बचाने के लिए बिजली का न्यूनतम इस्तेमाल करेगा। यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया कि प्रीपेड मीटर लगाने का कोई शुल्क उपभोक्ता से नहीं लिया जाएगा।

 

बिल का झंझट खत्म होगा। बिजली की खपत की पूरी जानकारी मोबाइल पर एप के माध्यम से मिलेगी। रियल टाइम उपभोग देखकर बिजली बचा सकेंगे। हर महीने मीटर रीडिंग की जरूरत नहीं होगी। वहीं, बिल पर लगने वाले ब्याज या विलंब शुल्क से भी छुटकारा मिलेगा। प्रीपेड मीटर लगाने वालों को बिजली दर में चार प्रतिशत की छूट मिलेगी।घर बैठे अपना बिजली रिचार्ज कर सकेंगे। रात में बैलेंस खत्म हुआ तो बिना रुकावट बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button