उत्तराखंड

मोदी-धामी की मजबूत साझेदारी, उत्तराखंड बना देश के लिए आदर्श राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड यात्रा: प्रदेश को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार उत्तराखंड दौरे यह साबित करते हैं कि यह राज्य हमेशा उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर ही रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बदलाव युवा व दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से ही संभव हुआ है, जो प्रदेश को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध भी है।

जब 2021 में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली, तब उत्तराखंड कई चुनौतियों का सामना भी कर रहा था। राजनीतिक अस्थिरता, कोविड-19 का प्रभाव व आर्थिक मंदी जैसी समस्याओं से जूझ रहे इस राज्य ने धामी के नेतृत्व में स्थिरता व विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। पीएम मोदी और सीएम धामी की मजबूत राजनीतिक समझ और दूरदृष्टि ने उत्तराखंड को सुशासन व विकास के नए आयाम तक पहुंचाया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर पीएम मोदी की यह यात्रा राज्य के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाती है। मोदी-धामी की मजबूत केमिस्ट्री ने राज्य के बुनियादी ढांचे व पर्यटन विकास में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए सड़क और हवाई कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार भी किए गए, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि भी हुई। इसके अलावा, मानसखंड कॉरिडोर जैसी योजनाएं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक भी ले जा रही हैं।

राज्य अब सुशासन, पारदर्शिता व विकास का एक आदर्श मॉडल बनता जा रहा है, और यह पीएम मोदी और सीएम धामी की साझेदारी की सफलता का प्रतीक भी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button