उत्तराखंडवायरल न्यूज़

हिंदू जागृति यात्रा की घोषणा, मस्जिद के खिलाफ आंदोलन की तैयारियों में जुटा सनातन धर्म रक्षक संघ


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ जनाक्रोश रैली के बाद मस्जिद के खिलाफ हिंदू जागृति यात्रा निकालने जा रहा है। बुधवार को उत्तरकाशी बवाल मामले में जमानत पर छूटे संगठन के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर बीते 24 अक्तूबर को जनाक्रोश रैली में पथराव व लाठीचार्ज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

 

उन्होंने कहा कि वह जल्द मस्जिद के खिलाफ हिंदू जागृति यात्रा शुरू करेंगे। जो कि यमुनोत्री क्षेत्र से शुरू की जाएगी। बुधवार को काली कमली धर्मशाला में प्रेसवार्ता करते हुए संघ के जितेंद्र चौहान ने कहा कि बीते 24 अक्तूबर को हुई घटना में लाठीचार्ज की कोई आवश्यकता नहीं थी। कहा कि सचिवालय में भी बड़े-बड़े कूच होते हैं, लेकिन लाठीचार्ज नहीं होता।

उन्होंने लाठीचार्ज के साथ पथराव के लिए प्रशासन को दोषी ठहराया। साथ ही मुख्यमंत्री से पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। कहा कि वह मस्जिद के खिलाफ हिंदू जागृति यात्रा निकालने जा रहे हैं। संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ के बैनरतले सभी हिंदू संगठन एक होकर काम करेंगे।

 

कहा कि देवभूमि रक्षा मंच के साथ सभी मिलकर काम करेंगे। कहा किआगामी एक दिसंबर को महापंचायत का भी आयोजन किया जाएगा। जितेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान में पूरे जनपद में जागृति यात्रा निकाली जाएगी। जरूरत पड़ने पर पूरे राज्य व देशभर में भी यह यात्रा शुरू की जाएगी। बताया कि यात्रा की तिथि बैठक कर तय की जाएगी। इस मौके पर सोनू नेगी, सूरज डबराल मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button