उत्तराखंडवायरल न्यूज़

अरमान मलिक ने युवक के घर किया हंगामा, सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स को लेकर विवाद

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खन्नानगर में यूट्यूबर व बिग बॉस में कंटेस्टेंट रहे चुके अरमान मलिक ने एक युवक के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। बताया गया है कि युवक ने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर अरमान मलिक के परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी किया था।

बीते बुधवार को यहां शूट के लिए पहुंचे अरमान को युवक के घर पता चला तो वह अपने साथियों संग वहां जा पहुंचा। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। जहां घंटों तक हंगामा चला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत कमेंट बाजी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच समझौता हो गया है। वहीं, अभद्र टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर अरमान मालिक ने चंडीगढ़ में भी केस दर्ज कराया हुआ है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button