कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को भाजपा ने बताया राज्य विरोधी कदम: महेंद्र भट्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को तीखा हमला बोलते हुए राज्य विरोधी और चारधाम यात्रा में विघ्न डालने वाला कदम बताया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि यात्रा शुरू होने के दिन कांग्रेस का यह कार्यक्रम “बिल्ली के सौ चूहे खाकर हज को जाने” जैसा है।
भट्ट ने कहा कि जब चारधाम यात्रा जैसे धार्मिक और आर्थिक महत्व के कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा हो, उस समय कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम नकारात्मक राजनीति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान एक ढोंग है, क्योंकि देश में संविधान के सबसे बड़े उल्लंघन — आपातकाल, धारा 356 का दुरुपयोग, और वक्फ कानून जैसे फैसले — खुद कांग्रेस के शासनकाल में हुए।
भट्ट ने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना, विदेशों में देश की छवि खराब करने की कोशिश और न्यायपालिका से लेकर सेना तक को निशाना बनाना उसकी हताश राजनीति को दिखाता है।
उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि यदि उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो इस रैली को रद्द कर यात्रा में सहयोग करें।




