बदरीनाथ हाईवे के पास सोनला में आज मंगलवार को भेल के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस, फायर ब्रिगेड व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। चमोली की सभी फायर ब्रिगेड की टीम अभी आग बुझाने में लगी हैं।

 

रुद्रप्रयाग से वाहन भी मंगाया गया है। साथ ही जल संस्थान के टैंकर लगे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू ही नहीं पाया जा सका है। वहीं टीम का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।