उत्तराखंडवायरल न्यूज़

आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान यातायात में बदलाव, 10 से 14 दिसंबर तक रहेगा डायवर्ट रूट


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

यातायात पुलिस ने आईएमए पासिंग आउट परेड को लेकर रूट में भी परिवर्तन किया है। यातायात पुलिस के अनुसार 10 से लेकर 14 दिसंबर तक आईएमए में कार्यक्रम भी होने हैं। इस दौरान निर्धारित समय में आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा व आईएमए की तरफ जीरो जोन ही रहेगा।

 

10 दिसंबर को आईएमए के आसपास सुबह 07.30 से 11.30 बजे तक, 12 दिसंबर को सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 7.30 तक यातायात डायवर्ट रहेगा। इसके अलावा 13 दिसंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 07.30 बजे तक, वहीं 14 दिसंबर को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।

ये रहेगा रूट प्लान

– बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघड़वाला तिराहा से मिट्ठी बेरी होते हुए प्रेमनगर को भेजा जाएगा।

– प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक, मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मंडी से शहर की ओर को भेजा जाएगा। विशेष परिस्थितियों में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अंदर से रांघड़वाला की ओर से भेजा जाएगा।

– सेलाकुई-भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर से भेजा जाएगा।

– देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भी भेजा जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button