उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ की बैठक


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बीते सोमवार को सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ बैठक करने और विभिन्न अवसरों पर सरकारी कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने और उनके नाम व मोबाइल नंबर अविलंब शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में जिलाधिकारी चमोली द्वारा बेहतरीन कार्य करने के लिए उनकी सराहना की।

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कि स्मृति में सड़कों, चौराहों व द्वारों के नामकरण और शिलापट स्थापित किए जाने संबंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए| उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के विभिन्न प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button