उत्तराखंडवायरल न्यूज़

78वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया ध्वजारोहण


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज गुरूवार सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में पौधारोपण किया साथ हि स्कूली बच्चों को पौधे वितरित किए। मुख्य सचिव ने कहा कि यह हम सबके लिए अत्यन्त हर्ष का

अवसर है कि भारत ने एक स्वतंत्र देश के रूप में 77 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। जहां आज विश्व के विभिन्न देशों में युद्ध, अशान्ति व क्रान्ति जैसी घटनाएं घट रही हैं, वहीं हमारे देश में पिछले 77 वर्षों में एक मजबूत लोकतंत्र व शान्तिपूर्ण व्यवस्था की स्थापना हुई है।

वहीं, उन्होंने कहा कि सबको समान अधिकार देने वाले संविधान के अर्न्तगत रहने वाले हम भारतीय सौभाग्यशाली हैं। हमें अपनी स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए। आज भी हमारे समक्ष निर्धनता, लैंगिक असमानता जैसी बहुत सी चुनौतियां हैं, जिनका हमें सफलतापूर्वक सामना करना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखण्ड को नीति आयोग द्वारा प्रथम स्थान दिया गया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह हम सबकी उपलब्धि है। हम सबकों मिलकर इस प्रथम स्थान को बरकरार रखना है। हमें एक टीम के रूप में करते हुए उत्तराखण्ड को नम्बर एक राज्य बनाने का संकल्प लेना है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी व अन्य नागरिक मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button