खुर्पाताल में अवैध निर्माण पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
नैनीताल के खुर्पाताल क्षेत्र में बीते मंगलवार को निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अवैध निर्माण, कचरा निस्तारण व स्कूल परिसर विवाद जैसे कई मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया। झील किनारे 30 मीटर की परिधि में बने अवैध होटल व भवनों पर उन्होंने विशेष नाराजगी भी जताई।
आयुक्त ने जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता अभिषेक व अवर अभियंता बबीता का वेतन रोकने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही झील से सटी प्राधिकरण की जमीन पर हुए कब्जों को 2 दिन के भीतर हटाने व अवैध निर्माण करने वाले होटलों व भवनों के चालान करने के आदेश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के गेट पर ताला लगाने के विवाद का भी मौके पर समाधान भी किया गया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नए ताले की एक-एक चाबी प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत व उद्यान विभाग के पास रहेगी, ताकि किसी तरह का विवाद दोबारा भी न हो।
इसके अलावा प्राधिकरण की भूमि पर कचरा फेंकने वालों की पहचान कर 2 दिन के भीतर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश भी दिए गए। आयुक्त ने साफ कहा कि खुर्पाताल जैसी संवेदनशील झील क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त ही नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान हंसी नेगी समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




